फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम बिहार, जगदंबा नगर में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के वैलेजली लॉज, संगम विहार, जगदंबानगर में बृहस्पतिवार को भी पेयजल की दिक्कत से लोग परेशान रहे। बच्चीनगर, हल्दीखाल, कमुलवागांजा गौड़, पीपलपोखरा, भगवानपुर, कल्याणपुर, बागजाला के नलकूप ठीक नहीं हो सके हैं, हालांकि, धोबीघाट का नलकूप बृहस्पतिवार को चालू हो गया।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ दीना ग्राम सभा नलकूप संख्या तीन लंबे समय से खराब होने से किसान परेशान हैं। एक और जहां सरकार द्वारा किसानों को उचित दाम उचित मुआवजे की बात कही जा रही है, वहीं किसानों की कोई सुध लेना वाला नहीं है। विभागीय अधिकारी लापरवाह हैं। लंबे समय से हल्दूचौड़ दीना ग्राम सभा का नलकूप खराब होने से किसानों की धान रोपाई भी नहीं हो पाई है। धान की पौध सूखने की कगार पर है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान बीडी खोलिया का कहना है कि कई बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद किसानों की समस्या की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नलकूप को शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें