फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिप लगे मरीज को आपरेशन थियेटर से कर दिया बाहर

विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में डाक्टर और नर्सों की अराजकता बढ़ती जा रही है। आपरेशन थियेटर में ड्रिप लगे मरीज को डाक्टर और नर्सों ने भगा दिया। मरीज के जांच संबंधी दस्तावेज भी रख लिए। एमएस के हस्तक्षेप के बाद मामला निपटा।
विज्ञापन


उत्तर उजाला निवासी शहजाद की पत्नी निदा (25) गर्भवती है और उसे रक्तस्राव हो रहा था। पत्नी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर शाम लगभग चार बजे पहुंचे। निदा की बहन फैजी उर्फ रूही का आरोप है कि बहन को आपरेशन के लिए ले जा रहे थे और वह घबरा रही थी। हम लोग बहन को सांत्वना दे रहे थे और उसका मनोबल बढ़ा रहे थे।

इस बीच गायनी वार्ड में कार्यरत नर्स ने कहा कि मेला क्यों लगा रहा है और कहां से इतनी भीड़ लेकर आए हो। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। रूही का आरोप है कि नर्सों ने कहा कि यहां से पिटकर जाओगी। इसके बाद बहन निदा को ड्रिप लगाकर और आपरेशन थियेटर में अस्पताल की ड्रेस पहनाकर ले गए। कुछ देर बाद एक डाक्टर और तीन नर्सों ने कहा कि बहन को आपरेशन थियेटर से बाहर कर दिया और कहा कि ले जाओ यहां इलाज नहीं हो पाएगा। जहां शिकायत करनी हो कर दो। रूही ने बताया कि निदा के ससुराल वाले उसे लेकर घर चले गए। बताया कि डाक्टर और नर्सों ने सारे दस्तावेज भी छीन लिए।
विज्ञापन


इस मामले की पूरी जानकारी एमएस डॉ. अरुण जोशी को दी गई। डॉ. जोशी के हस्तक्षेप के बाद मरीज से संबंधित दस्तावेज वापस किए गए। रूही का आरोप है कि एमएस के कहने के बाद भी कुछ अल्ट्रासाउंड वापस नहीं किए। जबकि एमएस डॉ. जोशी का कहना है कि ससुराल और मायके वालों में आपरेशन कराने को लेकर विवाद था। डाक्टर ने सिर्फ यह कहा था कि तय कर लो आपरेशन कराना है या नहीं। सभी आरोप निराधार हैं।

गायनी वार्ड के बाहर फेंका जा रहा है पानी
हल्द्वानी। गायनी वार्ड में मरीज को भर्ती कराने के बाद बाहर रुकने वाले तीमरदारों को भी परेशान किया जा रहा है। बाहर रुकने वाले तीमारदार सो न सके इसके चलते वार्ड आया हर दो घंटे पर पानी फेंक दे रही है। साथ ही कभी मिट्टी फेंकी जा रही है। इस बात को लेकर मंगलवार की रात भी विवाद हुआ था। सवाल यह उठता है कि मरीज का इलाज कराने के लिए आने वाले गरीब तीमारदार अगर वार्ड के बाहर नहीं रुकेंगे तो कहां जाएंगे। पानी फेंकने के कारण कल रात भी दो लोग गिरकर चोटिल हुए थे और आज भी दो लोग गिरकर चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन




गर्भवती महिला को हो रहा था रक्तस्राव, डाक्टर और नर्सों ने रख ली रिपोर्ट
मरीज की बहनों को दी पीटने की धमकी, एमएस के हस्तक्षेप के बाद निपटा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें