फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर आगरा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। घर से कॉपी लेने बाजार गए छात्र की लोकेशन आगरा में मिली। आगरा पुलिस ने फोटो के आधार पर छात्र को ढूंढ लिया, जिसे लेने के लिए कोतवाली पुलिस रवाना हो गई है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि धारी तहसील स्थित महतोली गांव निवासी पवन कुमार (16) पुत्र सुंदर लाल परिवार के साथ कुल्यालपुरा में रहता है। उसने इसी साल धारी से इंटर पास किया था। रविवार शाम वह परिजनों से कहकर निकला था कि बाजार से कॉपी लेकर आ रहा हूं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने भोटिया पड़ाव चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह पवन के माता-पिता एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय से मिले।
पुलिस को सोमवार को उसकी लोकेशन आगरा में मिली। आगरा पुलिस को नैनीताल पुलिस ने छात्र का फोटो वाट्सएप से भेजा। कुछ देर बाद आगरा हरिपुर पर्वत की टीपीनगर चौकी पुलिस ने छात्र ढूंढ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने कहा कि छात्र को लेने के लिए पुलिस टीम आगरा रवाना हो गई है। छात्र के आने पर ही घटना के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें