फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का अभियान तेज हो गया है। राजधानी की मांग को लेकर संघर्ष समिति की मौरी उत्तरकाशी से मुनस्यारी तक चल रही पदयात्रा आज द्वाराहाट पहुंची। 11 जुलाई को द्वाराहाट में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


पदयात्रा का द्वाराहाट में लोगों ने भव्य स्वागत किया। गैरसैंण राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य बने 18 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बारी-बारी से आई सरकारों ने जनता को इस मुद्दे पर बुरी तरह से छलने का काम किया है। गैरसैंण में कुछ सत्र चलाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य चल रहा है। अब राज्य आंदोलन की तर्ज पर वृहद आंदोलन चलेगा।

उन्होंने सभी दलों के लोगों से एक मंच पर आने का आह्वान किया। यहां लोगों से संपर्क भी किया गया। मालूम हो कि 11 जुलाई को गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर द्वाराहाट में वृहद प्रदर्शन होना है। समिति ने प्रदर्शन के संयोजक विनोद जोशी के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर तैयारियों की समीक्षा भी की। यह यात्रा अब सोमेश्वर होते हुए मुनस्यारी तक जाएगी। पदयात्रा में महेश चंद्र पांडे, बालम सिंह, विनोद जोशी सहित तमाम लोग शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें