द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में टाइम मैनेजमेंट (समय का सदुपयोग) विषय पर कार्यशाला जारी है। कॅरियर अहेड नोएडा की डॉ. मणिका शर्मा ने जीवन और कार्य में संतुलन सहित तमाम विषयों पर व्याख्यान दिए और समय का सदुपयोग करने की सीख भी दी।
इससे पूर्व कार्यशाला का उद्घाटन संस्था के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने किया। दूसरे दिन कार्यशाला में संस्था के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने शिरकत की। संस्था के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित कार्यशाला में कॅरियर अहेड नोएडा की डॉ. मणिका शर्मा ने जीवन एवं कार्य में संतुलन साधने के तरीके बताए।
लक्ष्य निर्धारण और प्रबंधक विषय पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कहा कि कर्मचारी तनाव मुक्त होकर कार्य करेंगे तो ईमानदारी पूर्वक कार्य होंगे। इसके लिए इन्हीं तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कर्मचारियों को अमल करना होगा। इस दौरान तमाम अन्य वक्ताओं ने भी व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रो. ज्योति सक्सेना, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता सहित टेक्नीकल, मिनिस्टिरियल और अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद थेे।