आग से बचाव के तरीके बताए
- रैली निकाली, उपकरणों के संचालन की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अग्निशमन केंद्र रानीखेत का अग्निशमन जागरूकता सप्ताह शुरू हो गया है। शनिवार सुबह शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर सहित मालरोड, चौबटिया, नैनी आदि क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए।
अग्निशमन अधिकारी धन सिंह कुंवर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अग्निशमन से संबंधित पत्रकों का वितरण भी किया। इसके साथ ही उपकरणों के प्रयोग और आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई। एफएसओ डीएस कुंवर ने बताया कि 15 अप्रैल को शिक्षण संस्थानों में फायर ड्रिल का प्रशिक्षण और अभ्यास कराया जाएगा। 16 को बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन मानकों का निरीक्षण किया जाएगा। 17 को औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा और समीक्षा की जाएगी। 18 अप्रैल को स्वयं सेवी संस्थानों के साथ गोष्ठियां भी आयोजित होंगी। 19 को अग्निशमन केंद्र में श्रमदान के माध्यम से सौंदर्यीकरण कार्य होगा। 20 अप्रैल को समापन अवसर पर रैली निकाली जाएगी।
फोटो: 14 आरकेटी 01पी: रानीखेत में अग्निशमन पत्रक वितरित करते दमकल कर्मी।