फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर कार्रवाई करें अधिकारी: सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिले भर में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करें और ऐसे स्थानों पर क्रेश बैरियर, साइनेज, स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर आदि लगाएं। डीएम शनिवार को यहां कैप कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सड़कों के किनारे भवन सामग्री रखे जाने पर कड़ी नाराजगी जताते अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने के साथ वैधानिक कार्यवाही भी करें। डीएम ने अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स को तत्काल हटाने व काटे गए चालानों पर सख्ती कार्रवाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले में सिद्ध हो चुके हिट एंड रन मामलों को अगली बैठक में प्रस्तुत करें ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जा सके। डीएम ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त करने और दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट को अनिवार्य करने को भी कहा। बैठक में एडीएम हरबीर सिंह, एसडीएम अशोक जोशी, एआरटीओ संदीप वर्मा, विमल पांडे, अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल गौतम, अधिशासी अभियंता लोनिवि एबी कांडपाल, पीसी जोशी, पंकज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें