हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज में पिछले दिनों पीजी प्रथम वर्ष के छात्र के साथ हुई कथित मारपीट मामले में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष ने प्राचार्य को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। प्राचार्य के अनुसार जांच रिपोर्ट में विभागाध्यक्ष ने अपने एसोसिएट प्रोफेसर को भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी है। 24 मार्च को पीजी प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर एसोसिएट प्रोफेसर पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। प्राचार्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट उन्हें मिल चुकी है।