फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिनस्थ कृषि सेवा संघ के लिए तिवारी अध्यक्ष और सचान महामंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का जिला स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को यहां बरेली रोड स्थित कृषि सेवा केंद्र में आयोजित किया गया। इस मौके पर संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र तिवारी को अध्यक्ष और अजीत सिंह सचान को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

अधिवेशन के मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक कुमाऊं मंडल पीके सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार और संघ के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह असवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में वक्ताओं ने अधिक बीज उपलब्ध कराने, डीबीटी के माध्यम से बीज व रसायन बेचने, बीज भंडारों का कम किराया दिए जाने संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष भोलादत्त शर्मा की अध्यक्षता और निर्वाचन अधिकारी प्रांतीय महामंत्री बीके धस्माना, मंडल अध्यक्ष केएस दोसाद और डा. पीके सिंह की देखरेख में आयोजित द्वितीय सत्र में जिला कार्यकारिणी के लिए सुरेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष, अजीत सिंह सचान महामंत्री, मनोज कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, डा. दीप्ति मेहरा संगठन मंत्री चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें