फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को गंभीरता से न लेने पर जिला पंचायत अध्यक्षा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। अधिकारियों की सुस्ती से बड़ी-बड़ी जनोपयोगी योजनाएं फेल साबित हो रही हैं। सोमवार को हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में इसका नजारा साफ नजर आया। लापरवाह अधिकारियों का आलम यह था कि कुछ अधिकारी तो बैठक में आए नहीं, जो आए उन्होंने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों को शासन को भेजा तक नहीं। इससे गुस्साईं जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा-लापरवाह अधिकारियों के कारण अब तक धनराशि नहीं मिल पाई है। इससे विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने सोमवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कार्यशैली बदलने को कहा। निर्देश दिए कि वह प्राथमिकता के आधार पर पंचायत क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजें। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने भी बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बीडीसी एवं जिला पंचायत की बैठक जनप्रतिनिधियों का सबसे बड़ा मंच है, जिसकी अनदेखी उचित नहीं है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट, शांति भट्ट, पीसी गोरखा, वीरराय, कृष्णानंद कांडपाल ने भी अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, पीडी बालकृष्ण, आरईएस के ईई इंद्रलाल आर्य, जिला पंचायत की एसीओ हिमाली जोशी, सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी, ईई नलकूप खंड संजय कुशवाहा, एआरटीओ एके झा, जिला अर्थ संख्याधिकारी एलएम जोशी, एसके सिन्हा, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें