फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में स्कूटी आने पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दुकान से घर लौट रहे स्कूटी सवार दो भाइयों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके से भाग रहे बोलेरो चालक को राहगीरों ने पकड़ कर धुन दिया। इस बीच दोनों गुटों के समर्थक एकत्र हो गए और दोनों वाहनों के सवारों में मारपीट हुई। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रामबाग कॉलोनी निवासी शुभम जायसवाल, सचिन जायसवाल की रामपुर रोड पर दुकान है। वह दोनों शुक्रवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर स्कूटी से घर की ओर आ रहे थे। इस बीच रामपुर रोड गली नंबर पांच के पास सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो यूके 04 वी 9675 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इस बीच मौका पाकर बोलेरो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी तो राहगीरों ने पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान दोनों वाहन सवारों की गाली गलौज और मारपीट भी हुई। बाद में बवाल होने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। और दोनों घायल भाइयों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें