फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फूटे कांग्रेस में असंतोष के स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। संगठन चुनाव पर चर्चा करने के लिए भेजे गए पर्यवेक्षकों के सामने बुधवार को कांग्रेसियों ने जमकर भड़ास निकाली। पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दूसरे खेमे में खड़े लोगों को संगठन में जगह न दी जाए। ऐसा होने से जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मिले करारी हार के बाद कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि संगठन में वर्षों से कुंडली मारकर बैठे पदाधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। बुधवार को स्वराज आश्रम में संगठन चुनाव को लेकर राजस्थान से सुरेंद्र सिंह दादरी और पंजाब से सरिता शर्मा को भेजा गया था। दोनों पर्यवेक्षकों के सामने कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में दूसरे खेमों में खड़े या पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को पार्टी या संगठन में स्थान न दिया जाए। दादरी ने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाए। पूरी पारदर्शिता के साथ नैनीताल और हल्द्वानी के चुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता उनसे बात कर सकता है। इस मौके पर वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, विजय सिजवाली, खजान पांडे, इकबाल भारती, प्रयाग भट्ट, मंयक भट्ट, जमील कुरैशी, मोहन सनवाल, मनोज शर्मा, खष्टी बिष्ट, पुष्पा संभल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें