फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कलाकार हीरा सिंह राणा का हाल जाना सीएम ने, हर सम्भंव मदद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चार दिन पहले घर में पैर फिसलने से घायल प्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा का सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फोन पर हाल जाना। ब्रजेश अस्पताल में उन्हें अब तक आईसीयू में रखा गया था। बुधवार को उन्हें आईसीयू से निकालकर प्राइवेट रुम में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएम ने हाल जानने के बाद हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। डाक्टर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि चार पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। रविवार 23 जुलाई को अपने पैतृक गांव डडोली सल्ट जिला अल्मोड़ा में फिसल जाने के कारण उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। अस्पताल में उनकी पत्नी विमला राणा, पुत्र हिमांशु राणा, भाई लक्ष्मण सिंह राणा उनकी देखरेख में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें