फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा ने बढ़ा दी मरीजों की समस्या

विज्ञापन
108
विज्ञापन
हल्द्वानी। पटरी से उतर चुकी 108 एंबुलेंस सेवा से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। कुमाऊं के छह जिलों में सभी 108 एंबुलेंस का संचालन नहीं हो पा रहा है। जनवरी का भुगतान नहीं होने से कंपनी और स्वास्थ्य महानिदेशालय एक बार फिर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

जीवीके ईएमआरआई 108 एंबुलेंस का प्रदेश में संचालन कर रही है। सात मार्च को जीवीके ईएमआरआई का करार पूरा हो रहा है। मार्च से 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन कैंप (कम्यूनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशनल प्रोग्राम) को मिला है। सूत्रों के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में 108 एंबुलेंस का संचालन नहीं हो पा रहा है। जीवीके ईएमआरआई में 950 कर्मियों को जनवरी का वेतन एवं सेवा संचालन के लिए शासन से प्रति माह मिलने वाले डेढ़ से दो करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में जीवीके ईएमआरआई के राज्य प्रमुख मनीष टिक्कू का कहना है कि सभी गाड़ियां चल रही हैं। कुछ कर्मचारी अफवाह फैला रहे हैं। गाड़ियों के लिए तेल भी मिल रहा है।
विज्ञापन


108 एंबुलेंस सेवा ने बढ़ा दी मरीजों की परेशानी


जिला 108 एंबुलेंस की संख्या संचालन की स्थिति
अल्मोड़ा 12 04
बागेश्वर 05 01
ऊधमसिंह नगर 08 02
नैनीताल 13 05
पिथौरागढ़ 09 02
चंपावत 05 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें