फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण दल ने केंद्रीय विद्यालय के कार्यकलापों को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की सहायक आयुक्त नीता खुराना की अगुवाई में टीम ने बुधवार को केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कैंट प्रथम पाली में निरीक्षण किया। शैक्षिक गतिविधियों में विद्यालय का रिजल्ट नंबर वन होने पर निरीक्षण टीम ने भी प्राचार्य और शिक्षकों को बधाई दी। बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय को भी सौ में सौ अंक मिले। सहायक आयुक्त ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों का मनोबल भी बढ़ाया।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने निरीक्षण दल का स्वागत किया और प्राचार्य टीपी आर्या ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। भरोसा दिलाया कि आगामी सत्र में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। निरीक्षण दल ने सभी कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का सूक्ष्म मूल्यांकन किया और बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल पूछे। बच्चों को परीक्षा के संबंध में सुझाव भी दिए। अंत में शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 65 परफारमेंस इंडेक्स (पीआई) और 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण दल में केंद्रीय विद्यालय भीमताल की प्राचार्य पूनम पांडेय, काशीपुर के प्राचार्य चेतन अरोड़ा शामिल थे। उप प्राचार्य आशा पंत ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें