फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश सरकार ने किया अभूतपूर्व सम्माान ः रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर यूपी सरकार की तारीफ करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा बगैर कुछ कहे यूपी सरकार ने जितना सम्मान उनके परिवार को दिया, उतना किसी विरले नेता को मिलता है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों को रोहित शेखर ने बताया कि दिल्ली से लखनऊ पार्थिव शरीर लाने के लिए यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा खुद दिल्ली पहुंचे थे। लखनऊ में योगी आदित्य नाथ ने उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा में रखवाया। कई नेताओं और अधिकारियों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। दलों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव, अम्मार रिजवी, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एक साथ आए।
दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने भी उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। योगी सरकार ने आने के लिए दो स्टेट प्लेन मुहैया कराएं। लखनऊ एयरपोर्ट पर भी लोगों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। उनके पिता पर्वत पुत्र थे लेकिन उत्तराखंड के साथ यूपी के विकास में भी उनका काफी योगदान रहा। वे स्वतंत्रता सेनानी के साथ एक कर्मयोगी भी थे। एक साल से वह इशारों में बातचीत करते थे। तीन माह से कोमा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें