हल्द्वानी। निगम की दुकान का किराया आज जमा नहीं किया तो एक सितंबर से किराएदारों को 10 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना देना होगा। बृहस्पतिवार को नगर निगम ने दुकान किराए के 11 लाख रुपये वसूले। नगर निगम को करीब 35 लाख रुपये की वसूली करनी है। नगर निगम दुकान किराया वसूल करने में पिछड़ा है। एक दिन में नगर निगम को करीब 35 लाख रुपये वसूलने हैं। दुकानों की छूट की सीमा आज समाप्त हो रही है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि एक सितंबर से ऐसे दुकानदारों पर 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।
किराया जमा नहीं किया तो एक सितंबर से प्रतिदिन 10 रुपये का देना होगा जुर्माना
बृहस्पतिवार को 11 लाख की हुई वसूली
दुकानदारों पर पालिका का 61 लाख बकाया
रामनगर (नैनीताल)। पालिका की कुल 463 दुकानदारों पर 61.41 लाख रुपये बकाया है। तीन सदस्यीय टीम को शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए हैं। लल्ला मियां को टीपी नगर की 206 दुकानों से 34 लाख रुपये, धन सिंह खत्री को घासमंडी की 177 दुकानों से 21 लाख रुपये, योगेंद्र सिंह नेगी को पालिका बाजार की 80 दुकानों से दस लाख रुपये की वसूली करनी है। नगर पालिका के ईओ मनोज दास ने बताया कि बकाएदारों से दुकानें खाली करा नए आवंटियों को दिलाई जाएंगी।