फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देयकों का भुगतान नहीं होने से साधन सहकारी के पूर्व सचिव खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। साधन सहकारी समितियों से सेवानिवृत्त सचिवों को सेवानिवृत्ति के डेढ़ वर्ष बाद भी देयकों का भुगतान नहीं हो सका है। जिसके चलते सचिवों के सम्मुख भरण-पोषण और दायित्वों का निर्वहन करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि कई बार इस संबंध में शासन-प्रशासन को पत्र व्यावहार किए गए, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं। यदि एक अक्तूबर तक मांगों को लेकर सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो निबंधक कार्यालय के सम्मुख धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सचिव केएस राणा ने बताया कि जिले में विभिन्न सहकारी समितियों से सेवानिवृत्त सचिवों को ग्रेच्युटी, सीपीएफ आदि देयकों का डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से भुगतान नहीं हो सका है। जबकि इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन भेज दिए गए हैं।

इन कर्मचारियों को न तो राजकीय कर्मचारियों की भांति पेंशन देय और न ही किसी प्रकार की अन्य सुविधाएं मिलती हैं। भूतपूर्व सचिवों ने एलान किया है कि यदि सितंबर अंतिम सप्ताह तक लंबित देयकों के भुगतान के संबंध में सार्थक कार्रवाई नहीं हुई तो एक अक्तूबर से वह लोग निबंधक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें