हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो के परिचालकों का एक और कारनामा उजागर हुआ। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक 52 एमपी के टिकट काटने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों से लेकर परिचालकों में खलबली मच गई है। उधर सहायक महाप्रबंधक ने 11 परिचालकों से वसूली के आदेश जारी किए हैं।
रोडवेज बस में सांसदों के पास काटने का मामला पकड़ में आया था। इसके बाद भी काठगोदाम डिपो के परिचालक ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया। उन्होंने एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक 52 सांसद के टिकट काट दिए। यह जानकारी मुख्यालय की ओर से मांगने के बाद सामने आई है।
हद तो यह है कि मुख्यालय ने जो लिस्ट जारी की है। उनमें से इन परिचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उधर सवाल उठना लाजिमी है कि इतना बड़ा मामला पकड़ में आने के बाद भी परिचालकों ने सांसद कोटे के टिकट क्यों काटे। अधिकारियों ने परिचालकों को क्यों नहीं बताया। साथ ही अधिकारियों की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उधर काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक देशराज अंबेडकर ने इन परिचालकों से वसूली के आदेश जारी किए हैं।
इन परिचालकों से होगी वसूली -
परिचालक सांसद कोटे के टिकट काटे वसूली रुपये में
अंबा दत्त जोशी 07 273
अर्जुन सिंह 09 341
बीसी पांडे 18 1681
धन सिंह 01 290
गुरुप्रीत सिंह 01 70
मनोहर सिंह 04 402
मनोज जीना 02 78
प्रकाश सिंह 02 50
राजन सिंह 01 28
सीमाब अहमद 06 247
उमेश चंद्र 01 9
फिर 52 ‘सांसदों’ के काट दिए टिकट