फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल बैंक के अस्तिव के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल बैंक यूनाइटेड फोरम की संयुक्त बैठक रविवार को शारदा संघ सभागार में हुई। इसमें ऑल इंडिया नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण साह ने कहा कि डिजिटल इंडिया की आड़ में डिजिटल वेंचर के लिए बैंक को बेचने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, जनभावनाओं के विपरीत उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार से वंचित करने की साजिश है। कहा कि नैनीताल बैंक प्रबंधन की साजिश को किसी भी दशा में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक को यदि पूंजी की जरूरत है तो बैंक की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा को लाभांश देेने के लिए बैंक के व्यवसाय में अपेक्षित बढ़ोतरी न होने के बाद इतना लाभांश क्यों घोषित किया गया। संयुक्त मोर्चा जनता के बीच जाकर इसका खुलासा करेगा। वक्ताओं ने कहा कि बैंक को किसी भी तरह से खोखला कर भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के सपने को समाप्त करने की किसी भी साजिश को 2006 की तरह आंदोलन कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सभा को एनबीओए के महामंत्री पीयूष पायल ने संबोधित किया। एनबीएनए के अध्यक्ष अभय गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें