फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने आप से लड़ते रहेंगे तो कांग्रेस मुक्त भारत स्वयं कर बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि मुद्दे होने के बावजूद हम विपक्ष में नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। कहा कि अपने आप से लड़ते रहे तो स्वयं ही कांग्रेस को भारत मुक्त कर बैठेंगे।
विज्ञापन

धामी ने कहा कि साथियों को मंच पर स्थान नहीं दिया जाता है। नेता अंतिम पंक्ति में बैठे कार्यकर्ताओं की पीड़ा का एहसास नहीं कर पा रहे हैं। रणजीत सिंह रावत, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, मयूख महर, हेमेश खर्कवाल आदि क्यों नहीं मौजूद हैं। लोहाघाट के जिलाध्यक्ष को सरकार प्रताड़ित कर रही है।

हमारे जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बावजूद हम उनके साथ नहीं खड़े हो रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है। पार्टी में गुटबाजी के चलते आज हम 11 विधायक हैं और अगर यह गुटबाजी दूर नहीं हुई तो संख्या एक रह जाएगी। पार्टी में आया राम गया राम वालों को स्थान नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता का सम्मान नहीं कर पाए तो कुछ नहीं कर पाएंगे : हरीश धामी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें