फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीमांशा प्रकरण में आरोप पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय में गलत प्रवेश के मीमांशा प्रकरण में निलंबित उच्च शिक्षा निदेशक बीसी मलकानी, एमबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य जगदीश प्रसाद, देवीधुरा के प्राचार्य एएस उनियाल और प्राध्यापक एनके लोहनी के खिलाफ शासन ने आरोप पत्र जारी कर दिए हैं। सभी 21 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक बीसी मलकानी, एमबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य जगदीश प्रसाद, देवीधुरा के प्राचार्य ए एस उनियाल और प्राध्यापक एनके लोहनी को आरोप पत्र जारी किए गए हैं। इन सभी का पहली फरवरी, 2018 को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया था। एमबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ आरोप है कि मीमांशा आर्य का प्रवेश निरस्त नहीं किया गया लेकिन समान प्रकरण होने पर भी प्रकाश पनेरू का प्रवेश निरस्त कर दिया गया था। छात्र संघ चुनाव से मामला जुड़ा होने के कारण और उच्च शिक्षा मंत्री के बीच में कूदने से इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें