फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की मांग को लेकर जलसंस्थान धमके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पानी संकट झेल रहे दमुवाढूंगा संगम विहार और प्रेम विहार रामपुर रोड के लोग शनिवार को जलसंस्थान दफ्तर जा धमके। उन्होंने पानी की व्यवस्था सुचारू न होने पर आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन

संगम विहार दमुवाढूंगा से पहुंची हर्षिता और रश्मि ने बताया कि जलसंस्थान के अधिकारी मौका मुआयना भी कर गए लेकिन उनकी समस्या यथावत बनी हुई है। इलाके में करीब एक सौ परिवार रहते हैं। सालों से टैंकरों से पानी खरीदकर गुजारा कर रहे हैं। अधिकांश लोग पनचक्की चौराहा स्थित स्टैंड पोस्ट से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। पानी बांटने में लाइनमैन भी मनमानी करता है। लाइनमैन के लाइन नहीं खोलने से कई दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं होती है। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगम विहार में नई पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां बगैर नई लाइन बिछाए पेयजल समस्या का समाधान किया जाना संभव नहीं है। रामपुर रोड प्रेम विहार के लोगों ने कहा कि उनके इलाके में जलसंस्थान और स्वैप की योजनाएं चल रही हैं। जलसंस्थान की लाइन से उन्हें पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्वैप की योजना का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने क्षेत्र के अवर अभियंता एलएस परिहार और सहायक अभियंता बंशीधर भट्ट को मौके पर ही निर्देश दिए कि वह मानपुर पश्चिम और जीतपुर नेगी के स्वैप के नलकूपों को हस्तगत कर क्षेत्र की पेयजल समस्या का तत्काल क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें