फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम प्रबंधन ने किए टेंडर निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संचालन की ओर से हल्द्वानी, रुद्रपुर और रामनगर डिपो में संचालित होने वाले ठेकों की नीलामी की निविदा पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल उठने के बाद मंडलीय प्रबंध ने निविदा निरस्त कर दी है। निविदा निरस्त करने का कोई कारण भी नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

मंडलीय प्रबंधक संचालन ने हल्द्वानी, रुद्रपुर और रामनगर डिपो में संचालित होने वाले ठेकों की निविदा एक फरवरी को जारी की थी। इस निविदा के खुलने की तिथि 16 फरवरी रखी गई थी। ठेकेदारों के विरोध के कारण यह निविदा नहीं खुल सकी। उधर ठेकेदारों ने आरोप लगाया था कि ठेकों का मामला हाइकोर्ट में लंबित है। उसके बाद भी मंडलीय प्रबंधक ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए निविदा जारी कर दी।
आरोप लगने के बाद से मंडलीय प्रबंधक संचालन कुशी राम ने निविदा निरस्त कर दी है। निविदा में यह नहीं बताया गया है कि निविदा निरस्त करने का कारण क्या है।
विज्ञापन


हल्द्वानी रोडवेज डिपो में दुकानों का हो रहा अवैध संचालन
हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में मानकों को ताख पर रखकर दुकानों का संचालन हो रहा है। दुकानों का आवंटन जिस प्रयोग के लिए हुआ है, उसके ठीक विपरीत इन दुकानों का प्रयोग हो रहा है। वहीं 11 दुकानों के ठेके के बदले 17 दुकानें संचालित हो रही हैं।
हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर प्रबंधन की ओर से कागजों में यहां 11 दुकानें संचालित हो रही है। जमीनी हकीकत में यहां 17 दुकानें संचालित हो रही हैं। नियमों की बात करें तो रोडवेज स्टेशन में जिस नाम और जिस काम के लिए दुकान का ठेका दिया गया है। दुकान में वही काम होना चाहिए। लेकिन कुछ स्टालों को छोड़कर यहां पर सब नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। रोडवेज के कर्मचारी बताते हैं कि बड़े अधिकारियों की इसमें मिलीभगत है। दिन में ही 17 स्टाल लग रहे हैं। रात को पूरे परिसर में ठेले लगाए जा रहे हैं। जिनसे अवैध वसूली भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें