हल्द्वानी। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को घर-घर कूड़ा उठान के लिए कंपनी से करार कर लिया है। इसी सप्ताह सभी वार्डों में कूड़ा उठान शुरू हो जाएगा। अमर उजाला ने ‘बिना एग्रीमेंट के चलाई जा रही हैं गाड़ियां’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया था कि निगम के 10 वार्ड में बिना एग्रीमेंट के गाड़ियां दौड़ रही हैं। साथ ही ये भी बताया गया था कि लाखों की लागत से खरीदी गई 22 गाड़ियां एग्रीमेंट नहीं होने से निगम की पार्किंग में धूल फांक रही हैं।
खबर प्रकाशित होने के बाद नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने इसका संज्ञान लिया और एटूजेड कंपनी को एग्रीमेंट के बुलाया। नगर आयुक्त मर्तोलिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को निगम और कंपनी के बीच करार हो गया है। इसी सप्ताह वार्डों से घर-घर कूड़ा उठान शुरू हो जाएगा।