बाजपुर। सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। शुक्रवार को दो शव पहुंचने पर पूरा गांव शोक में डूब गया। बेहद गमगीन माहौल में एक का दफन और एक की अंत्येष्टि कर दी गई।
बृहस्पतिवार रात छोई मार्ग पर गांव रतनपुरा कोसी कांटा के पास डंपर ने बैलगाड़ी को रौंद दिया था। हादसे में गांव सीताकालोनी निवासी तस्लीम और वापी की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिवारों में कोहराम मच गया। गांव के कब्रिस्तान में तस्लीम का दफन किया गया।
वहीं शमशानघाट मेें वापी की अंत्येष्टि कर दी गई। गांव में दो मौत होने से हर किसी की आंखें नम थी। इधर गांव भौनाइस्लामनगर के प्रधानपति रामकिशन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में यूपी के बसंतपुर बरेली निवासी राधेश्याम की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन बरेली ले गए।