फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशमहल पेयजल योजना मंजूर, शासनादेश का इंतजार

विज्ञापन
सड़क पर होता पानी का छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल, हल्द्वानी नगर पेयजल, सीवर योजनाओं के पुनर्गठन, निर्माण का काम अमृत योजना के तहत चल रहा है। इस योजना के तहत हल्द्वानी की शीशमहल पेयजल योजना, नारायण नगर (नैनीताल) के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर लाइन के प्रस्ताव को शासन की व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

जलनिगम के अधिशासी अभियंता पीसी लोहुमी ने बताया कि शीशमहल (हल्द्वानी) की 3.26 करोड़ रुपये लागत की पेयजल योजना, नारायण नगर (नैनीताल) की 4.07 करोड़ रुपये के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, 1.59 करोड़ रुपये की हांडी बांडी क्षेत्र के ब्रांच सीवर लाइन के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। इन योजनाओं को शासन की व्यय एवं वित्त समिति समिति से स्वीकृति मिल गई है। योजनाओं का शासनादेश होना शेष है। शासनादेश होने के बाद योजनाओं का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी शहर की अन्य पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें