फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी का निर्माण रोकने पर हल्द्वानी से गौलापार तक विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आइएसबीटी के निर्माण पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का हल्द्वानी से लेकर गौलापार तक विरोध शुरू हो गया है। हल्द्वानी में जहां कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहीं गौलापार के कांग्रेसी सहित ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेसी नेता हेमंत शाहू के नेतृत्व में कई लोग एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एपी वाजपेई को सौंपते हुए लोगों ने कहा कि सरकार के आइएसबीटी निर्माण पर रोक का वह विरोध करते हैं। चेतावनी दी कि इतनी मोटी रकम खर्च होने के बाद अगर सरकार इस निर्माण को रोकती है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
उधर कांग्रेसी और ग्रामीणों ने गौलापार में एक सभा का आयोजन किया। उन्होंने सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार आइएसबीटी का निर्माण नहीं कराना चाहती है। सरकार कुछ लोगों के निजी फायदे के लिए आइएसबीटी को दूसरी जगह ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि गौलापार में आईएसबीटी के निर्माण से इस क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप जोशी, बलवंत बोरा, हरेंद्र बोरा, अर्जुन सिंह, किरन डालाकोटी, संध्या डालाकोटी, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, बलजीत सिंह, पूरन बोरा, किरन माहेश्वरी, अनिल, कमलेश, भगवती जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें