फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए फिर शुरू हुई लामबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराज्यीय बस अड्डे की मांग को लेकर व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र संघ पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक और महिला संगठनों ने संयुक्त रूप से जन जागरण अभियान की शुरूआत की है। बुधवार को बुद्ध पार्क में धरना देकर संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को जनजागरण समिति के बैनर तले जनजागरण अभियान के अंतर्गत गौतम बुद्ध पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने गौलापार वन भूमि में अंतरराज्यीय बस अड्डे की शुरूआत की थी। सत्ता परिवर्तन होते ही निर्माण का काम रोक दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि बस अड्डे से शहर को जाम से निजात मिलेगी, हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, सरकार की आय बढ़ेगी। आपसी राजनीति में विकास की योजनाओं को ठप किया जा रहा है। इस दौरान यशवंत सिंह अध्यक्ष, नवीन वर्मा महामंत्री, मोहन बोरा, राम सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, आनंद सिंह ठठोला, भुवन भास्कर पांडे, लता बोरा, शांति जीना, कुसुम दिगारी, चतुर सिंह बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन संगठनों ने दिया समर्थन
वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
पुनर्नवा समिति
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
बार एसोसिएशन
महिला संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें