फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्षों का उत्साह बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। समन्वय के नाम पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ हुई भाजपा जिलाध्यक्षों की बैठक में संगठन और सरकार ने एक-दूसरे की पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलाध्यक्षों को भरपूर समय दिया और सरकार के कामकाज से लेकर निकाय चुनाव की भावी रणनीति के संदर्भ में जिलाध्यक्षों से फीडबैक लिया। बदले में जिलाध्यक्षों ने सरकार के काम काज पर संतोष जताया और सरकार को संगठन की ओर से भरपूर साथ देने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित एक होटल में शनिवार देर रात तक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल आदि ने जिलाध्यक्षों, मोरचा अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों से सीधे बातचीत की। बंद कमरे में हुई इस बातचीत में जिलाध्यक्षों ने सरकार के कामकाज पर संतोष जताया और कहा कि निकाय चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह से सरकार के साथ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आजीवन सहयोग निधि को आंदोलन केरूप में अपनाने का आह्वान किया। अजय भट्ट ने सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सरकार के विकास कार्यों का ब्योरा सामने रखा और कहा कि सरकार दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने आजीवन सहयोग निधि को पार्टी की आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी बताया। इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट आदि ने 61 विधानसभा विस्तारकों से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक विस्तारकों ने सरकार को निचले स्तर पर अधिक समन्वय बनाकर काम करने का सुझाव दिया।
संगठन को भरपूर समय मिला मुख्यमंत्री का, तल्लीनता से सुनी बात
बदले में भाजपा जिलाध्यक्षों ने भी सरकार के कामकाज से संतुष्टी जताई
कार्यसमिति आज, जुटेगा भाजपा का कुनबा
हल्द्वानी। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के साथ ही मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी इस बैठक में गुजरात चुनाव के चलते शामिल नहीं हो पा रहे हैं। रविवार सुबह दस बजे से शुरू होने वाली बैठक देर शाम तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें