फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्म चिकित्सा से दूर किए जा सकते हैं जटिल रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मर्म चिकित्सा से कई जटिल रोगों का इलाज संभव है। इस चिकित्सा पद्धति से जटिल रोगों की सरल एवं बहुत कम मूल्य पर चिकित्सा लोगों को उपलब्ध कराई जा सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को एफटीआई सभागार मर्म चिकित्सा राष्ट्रीय कार्यशाला को आयुष विभाग के महानिदेशक प्रोफेसर केएस धीमान ने संबोधित किया। धीमान ने कहा कि मर्म चिकित्सा पर डॉ. विनोद जोशी ने गहन शोध कार्य किया है। आयुष विभाग इस कार्य को जन-जन को निरोगी बनाने के लिए अपनी ओर से निरंतर प्रयास करेगा। डॉ. जोशी ने कहा कि स्लिप डिस्क, सायटिका, स्पांडलाइटिस, कंधा जाम, घुटनों का दर्द, टेनिस एल्बो, अस्थमा, श्वास रोग, सायनोसाइटिस आदि कई जटिल रोगों को दूर करने एवं नियंत्रित करने में मर्म चिकित्सा काफी कारगर है। उन्होंने सभागार में कंधा जाम एवं कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाने को मर्म चिकित्सा विधि के माध्यम से प्रयोग कर राहत दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. जोशी की पुस्तक के नए संस्करण का लोकार्पण किया गया। इस दौरान एसके कांडपाल, डॉ. प्रियरंजन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें