फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर बढ़ाने की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयकर रिटर्न भरने के अंतिम दिन आयकर विभाग की साइट हैंग हो गई है। इससे आयकर दाताओं को रिटर्न भरने के लिए परेशान होना पड़ा। शाम तक पेशेवर और हजारों आयकर दाता कंप्यूटर पर ही चिपके रहे।
विज्ञापन

सोमवार को आयकर रिटर्न भरने का अंतिम दिन था। सुबह से ही सीए, आयकर अधिवक्ताओं के यहां रिटर्न जमा करने वालों का तांता लग गया। वहीं सुबह से आयकर विभाग की साइट भी हैंग हो गई। साइट खुल ही नहीं रही थी, जैसे तैसे दोपहर बाद साइट ने काम करना शुरू किया लेकिन साइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने से साइट की प्रोसेसिंग गति काफी धीमी रही। हालत यह थी कि सेकेंडों में अपडेट होने वाली एक जानकारी कई मिनटों तक भी अपग्रेड नहीं हो सकी। शाम तक साइट की कमोबेश यही हालत रही। आयकर दाताओं ने जैसे तैसे साल भर की आय का लेखा जोखा सरकार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें