फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी इश्क आन अफेयर फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। पहाड़ की शांत वादियों और खूबसूरत मनमोहक दृश्यों से खुश होकर मुंबई के भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के डॉयरेक्टर आदर्श जैन का कहना है कि कुमाऊं की वादियों में लगातार तीन फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद अब जल्द ही वह एक नई फिल्म ‘इश्क आन अफेयर’ को भी शूट करेंगे।
विज्ञापन

निकटवर्ती भूमियाधार स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को हिंदी फिल्म इश्क आन अफेयर को सूट करने के लिए पूजा पाठ कराया गया। उन्होंने बताया फिल्म में यह दिखाने का प्रयास किया जाएगा कि कैसे लड़के और लड़कियों के सच्चे प्यार में किसी छोटी सी गलती की वजह से दूरियां आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां के युवाओं का साथ दे तो वे बालीवुड में परचम लहरा सकते हैं। फिल्म प्रोड्यूसर विनीत बोरा एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि यहां जो फिल्म सूट की जा रही है, उसमें अधिकांश स्थानीय कलाकार ही हैं। फिल्म में अभिनेता आशुतोष कौशिक, जतिन पांडे, राकेश मिश्रा, आदित्य, प्रमोद, अखलिदंर समेत कई लोग काम कर रहे हैं। मुख्य अभिनेत्री के रूप में अर्चना को फिल्म में लिया गया है। स्थानीय कलाकारों में रिंकी मेहता, आभा गंगवार, संजना आर्या, दीप्ति खोलिया, शिवांश रावत, बिन्नी आर्या, सलोनी आर्या आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें