फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी करा सकते हैं रीचेकिंग, 30 तक है मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
आप भी करा सकते हैं रीचेकिंग, 30 तक है मौका
विज्ञापन

रामनगर (नैनीताल)।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षापरिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले जो छात्र रिजल्ट से खुश नहीं है और रीचेकिंग कराना चाहते हैं, उनके लिए 30 जून का मौका है। वे न सिर्फ रीचेकिंग करा सकते हैं बल्कि कापी की नकल भी ले सकते हैं। प्रदेश भर से अब तक 1600 से अधिक विद्यार्थियों की ओर से आवेदन किया जा चुका है।
विज्ञापन

बोर्ड का परिणाम 30 मई को घोषित हुआ था। जिन विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में प्राप्तांकों को लेकर गड़बड़ी की संभावना थी, उनके लिए बोर्ड कार्यालय ने रीचेकिंग और कॉपी की छाया प्रति प्राप्त करने की सुविधा दी है। विद्यार्थी 30 जून तक बैंक में चालान जमा कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि अब तक रीचेकिंग के लिए हाइस्कूल में 344 और इंटरमीडिएट में 691 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। हाइस्कूल में 182 ने आवेदन कर 248 उत्तर पुस्तिकाएं, तो इंटरमीडिएट में 393 विद्यार्थियों ने 596 उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इनके परिणाम 30 अक्तूबर तक घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें