फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 18 हजार राशन कार्डधारकों के पास केवाईसी के लिए अंतिम मौका आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाद्य पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी करने पर जोर दिया जा रहा। बावजूद नैनीताल जिले में करीब 18 हजार कार्डधारकों ने केवाईसी नहीं कराई है। कार्डधारकों के पास केवाईसी कराने का आज अंतिम मौका है। इसके बाद पूर्ति विभाग शेष कार्डों को डिलीट करेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 2,45,549 राशन कार्डधारक हैं। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि अगर कार्डधारक केवाईसी कराने नहीं पहुंचते हैं तो यूनिट को डिलीट किया जाएगा। राशन कार्ड की केवाईसी के लिए परिवार के मुखिया और सदस्यों के पहचान संबंधी दस्तावेज, पासपोर्ट फोटो, बैंक खाता नंबर, राशन कार्ड की फोटो आदि दस्तावेज लेकर क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय में आना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें