फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में 18 श्रेष्ठ शोधार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शोध विकास सेल की ओर से बृहस्पतिवार को वर्ष 2024 के श्रेष्ठ शोधार्थियों के लिए सम्मान कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डीएस रावत ने कुल 18 मेधावी शोधार्थियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने शोध को वैश्विक समस्याओं के समाधान का मार्ग बताया और शोधार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि शोध केवल नई खोज की प्रेरणा ही नहीं देता बल्कि यह वैश्विक स्तर पर व्याप्त समस्याओं के समाधान का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उन्होंने शीघ्र ही वर्ष 2026 के आंतरिक शोध ग्रंथों के लिए नए प्रस्ताव आमंत्रित करने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ शोध निदेशक प्रोफेसर नंद गोपाल साहू के स्वागत संबोधन से हुआ। परिसर निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा ने शोधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन डॉ. ललित तिवारी ने किया।


विभिन्न श्रेणियों में इन्हें मिला पुरस्कार

राइजिंग स्कॉलर अवाॅर्ड वनस्पति विज्ञान से वर्षा बिष्ट, नीमा बिष्ट, गुरसाहिबा कौर और जूलॉजी से दीक्षा जौहरी व कार्तिक ओमना कुट्टन को प्रदान किया गया। आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवाॅर्ड (फैकल्टी) में डॉक्टर महेश चंद्र आर्य ने प्रथम, डॉ. तपन कुमार नैलवाल ने द्वितीय और डॉ. कल्पना अग्रहरि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. पेनी जोशी, डॉ. नंदन सिंह मेहरा और डॉ. अशोक उप्रेती को यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवाॅर्ड से नवाजा गया। रिसर्च एक्सीलेंस अवाॅर्ड रसायन विज्ञान से दिव्या महर व नीतीश सेमवाल और बायोटेक से कमल गढ़वाल को मिला। शोध मार्गदर्शन के लिए डॉ. सुरेंद्र सिंह बरगली, डॉ. मनोज आर्य और डॉ. किरण बर्गली को आउटस्टैंडिंग मेंटोर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें