फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमरानी पेयजल योजना में जुड़ेगे 177 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना से 177 गांवों को पानी मिल सकेगा। जल निगम प्रस्ताव में संशोधन कर इसे रुड़की भेजने की तैयारी कर रहा है। संशोधित प्रस्ताव से शहर को 11 करोड़ पचास लाख लीटर पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


जमरानी योजना के पुराने प्रस्ताव में नगर निगम क्षेत्र में पानी बांटने की व्यवस्था थी। अब पुरानी योजना में संशोधन करने के बाद जल निगम ने नया प्रस्ताव तैयार किया है। संशोधित प्रस्ताव में गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हल्द्वानी के 177 गांवों को भी इसमें शामिल किया है। यह संशोधित प्रस्ताव टेक्निकल एश्योरेंस कमेटी (टीएसी) की मंजूरी के लिए आईआईटी रुड़की को भेजा जा रहा है। जल निगम के प्रस्ताव का टेक्निकल एश्योरेंस कमेटी (टीएसी) तकनीकी मूल्यांकन करेगी। टीएसी में आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ शामिल हैं। इन विशेषज्ञों की ओर से दिए गए सुझावों के अनुसार पेयजल योजना के डिजाइन आदि में बदलाव किया जाएगा।



जमरानी बांध पेयजल योजना में 177 गांवों को जोड़ने का संशोधित प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसे टीएसी की मंजूरी के लिए आईआईटी रुड़की भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एके कटारिया, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम हल्द्वानी



दो सिंचाई नलकूपों की मोटर खराब, मरम्मत कार्य जारी

हल्द्वानी। सिंचाई विभाग के देवला मल्ला और फतेहुपर का नलकूप बीते चार दिनों से खराब है। विभाग की ओर से इनकी मरम्मत का कार्य जारी है। इस कारण ग्रामीण इलाकों में खेती और पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। देवल मल्ला की मोटर ठीक होने में चार दिन और फतेहपुर का नलकूप ठीक होने में सात दिन का वक्त और लगेगा। इधर नलकूप खंड के ईई अंचित रमन ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत करने में टीम लगी हुई है।





गौलापार नहर पर छोड़ा पानी

हल्द्वानी। सिंचाई विभाग ने गौला बैराज गौलापार की नहर को ठीक कर एक हफ्ते के लिए पानी खोल दिया है। मरम्मत कार्य के कारण चार अप्रैल से नहर बंद होने से गौलापार के किसान और काश्तकार काफी परेशान थे। हालांकि नहर की मरम्मत का कार्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है। मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल ने बताया कि फिलहाल नहर का काम 70 फीसदी हो गया है। 12 मीटर सीसी वॉल भी बनाई गई है। अभी एक हफ्ते के लिए पानी खोला गया है। इसके बाद आगे का काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


जल संस्थान के जेई जयपाल सिंह ने बताया कि टैंकरों के माध्यम से दमुवाढूंगा, हिम्मतपुर, भगवानपुर, बजूनियाहल्दू में पानी बांटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें