फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा विभाग में स् थानांतरण के पात्र कार्मिकों से विकल्प मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्राविधिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में प्रत्येक संवर्ग के लिए स्थानांतरण हेतु पात्र कार्मिकों तथा उपलब्ध एवं संभावित रिक्तियों की सूची विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। उक्त अधिनियम की धारा 9 के अंतर्गत सुगम क्षेत्र से दुर्गम क्षेत्र में अनिवार्य स्थानांतरण के लिए दुर्गम क्षेत्र में उपलब्ध एवं संभावित रिक्तियों के विरुद्ध पात्र कार्मिकों से अधिकतम 10 विकल्प मांगे जायेंगे। कार्मिक द्वारा विकल्प प्राथमिकता क्रम में दिया जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के निदेशक डॉ. अहमद इकबाल ने प्रदेश के सभी राजकीय/ग्रामीण एवं महिला पॉलीटेक्निक के अलावा संयुक्त सचिव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ, देहरादून को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्थानांतरण हेतु पात्र कार्मिकों से विकल्प मांगे जाने के संबंध में भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इसके साथ ही धारा 12 के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य स्थानांतरण के लिए पात्र कार्मिकों से भी अधिकतम 10 इच्छित स्थानों के विकल्प मांगे जायेंगे जो कि प्राथमिकता क्रम में दिया जाना अनिवार्य होगा। अनिवार्य स्थानांतरण के पात्र कार्मिक ों द्वारा 26 अप्रैल से अपने विकल्प निदेशालय के वेब पोर्टल के निर्धारित लिंक पर कार्मिकों के द्वारा संबधित संस्थानों के संस्थाध्यक्ष के माध्यम से भरे जाने हैं। इसके लिए प्रत्येक कार्मिक का लॉग इन आईडी एवं पासवर्ड भेजा गया है। कार्यरत कार्मिक स्थानांतरण अधिनियम के अनुरूप अपना विकल्प पत्र भरेंगे।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरण के पात्र कार्मिकों से विकल्प मांगे
निदेशक ने जारी किए विस्तृत निर्देश, संभावित रिक्तियों की सूची वेबसाइट पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें