कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। बढ़ते तापमान एवं फायर सीजन को लेकर कॉर्बेट पार्क में हाईअलर्ट जारी किया गया है। इस बार वॉच टावरों से भी कर्मचारी जंगल की आग पर 24 घंटे नजर रखेंगे। हालांकि, हर साल क्रू-स्टेशन, वन चौकियां आदि से जंगल में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए कर्मचारी तैनात किए जाते थे।
कॉर्बेट पार्क का 1288 वर्ग किलोमीटर का दायर वनाग्नि के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। वैसे तो 15 फरवरी से जंगल में फायर सीजन शुरू हो जाता है, लेकिन अप्रैल में बढ़ती गर्मी में आग लगने की आशंकाएं अधिक रहती हैं। ऐसे में पार्क के डायरेक्टर राहुल ने सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बिजरानी के रेंजर राजकुमार ने बताया कि पार्क में करीब 100 वॉच टावर हैं, जिनसे वन्यजीवों की सुरक्षा पर नजर रखी जाती थी। इस बार वॉच टावरों से वनाग्नि पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। करीब 200 कर्मचारी 24 घंटे जंगल में नजर रखेंगे। क्रू-स्टेशन भी बनाए गए हैं, जहां कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में नहीं लगाई गई है, जबकि पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग और तराई पश्चिम वन प्रभाग के 100 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। इससे आग लगने पर वन प्रभागों को दिक्कतें हो सकती हैं।
बढ़ते तापमान, फायर सीजन को लेकर कार्बेट पार्क में अलर्ट
वॉच टावरों से भी जंगल की आग पर नजर रखेंगे 200 कर्मचारी