कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने नैनीताल के बेतालघाट में उठाई घास की टोकरी।
- फोटो : अमर उजाला
गरमपानी/बेतालघाट (नैनीताल)। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद प्रत्याशी हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को मौना, क्वारब, चोपड़ा, नैनीपुल में जनसंपर्क किया। वहीं, खैरना, गरमपानी, बेतालघाट, धनियाकोट, सिमलखा, रातीघाट में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई, फिर बोले कि देश में भाजपा की नहीं, कांग्रेस की लहर चल रही है। जब रावत ने खेत से घास की डाली (डलिया या टोकरी) लेकर जा रही महिलाओं को देखा तो टोकरी को अपने सिर पर रखकर खुद को ग्रामीणों जैसा खेती के काम का अनुभवी जताया। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, रानीखेत विधायक करन मेहरा, राजेंद्र त्रिपाठी, अंकित साह, हेम आर्य, भुवन तिवारी, भूपेश बिष्ट आदि थे। उधर, बेतालघाट में बालम मेहरा, शैलू बोहरा, कीर्ति सिंह, कृपाल सिंह आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान नवीन जोशी, वीरेंद्र भंडारी, पूरन बेलवाल, शेखर दानी, जगबहादुर मेहरा, नवीन पंत आदि थे।
देश में भाजपा की नहीं कांग्रेस की लहर : हरीश
कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत ने गरमपानी, बेतालघाट में की जनसभा