हल्द्वानी। सीमांत क्षेत्र के यात्रियों को 10 मार्च से प्रतिदिन टनकपुर से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन (14556-144555) की सौगात मिलने जा रही है। अब रेलवे ने इस ट्रेन की संभावित समय सारणी जारी कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 10 मार्च से यह एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 9:55 बजे रवाना होकर बनबसा से 10:12, खटीमा से 10:40 पर रवाना होकर रात 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह छह बजे रवाना होकर शाम पांच बजे टनकपुर पहुंचेगी। बताया कि इस ट्रेन का बरेली जंक्शन और उससे आगे का समय पूर्ववत रहेगा। बता दें कि बरेली- दिल्ली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार टनकपुर तक किया गया है।
आठ घंटे 40 मिनट में टनकपुर से दिल्ली पहुंचेगी एक्सप्रेस ट्रेन
टनकपुर से दिल्ली का किराया 130 रुपए
हल्द्वानी। रेलवे की ओर से जारी किराया सूची के मुताबिक यात्रियों को टनकपुर से बनबसा और खटीमा तक का किराया 30 रुपए, पीलीभीत का 40 रुपए, बरेली जंक्शन का 55 रुपए, मुरादाबाद जंक्शन तक का किराया 80 रूपए और दिल्ली तक 130 रुपए देना होगा।