हल्द्वानी। तराई केंद्रीय की एसओजी टीम ने प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में एक फर्नीचर की दुकान के बाहर एक ट्रक शीशम की चिरान की लकड़ी पकड़ी है। ट्रक को सीज कर लकड़ी जब्त कर ली गई है। लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है।
एसओजी प्रभारी रूप नारायण गौतम की अगुवाई में टीम ने रविवार सुबह करीब छह बजे प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में एक फर्नीचर दुकान के सामने लकड़ी से भरा ट्रक यूके 04 बी 2729 खड़ा देखा। ट्रक में शीशम के चिरान किए हुए 600 अदद थे। टीम ने दुकान मालिक से लकड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम में कैलाश तिवारी, बीसी बडोला, डीडी मेलकानी, प्रकाश तिवारी, नीरज तिवारी, गौरव तिवारी आदि थे।
एक ट्रक शीशम की लकड़ी पकड़ी
एक फर्नीचर की दुकान के बाहर खड़ा था ट्रक, एक लाख बताई जा रही है कीमत
रामपुर से होती है तस्करी
हल्द्वानी। एसओजी की पड़ताल में सामने आया है कि सिकंदर फर्नीचर से पकड़ा गया शीशम रामपुर से तस्करी कर आया था। सूत्रों की मानें तो यहां से लकड़ी तस्कर काटकर रामपुर ले जाते हैं फिर रामपुर से चिरान होने के बाद लकड़ी नैनीताल और ऊधमसिंह नगर पहुंचती है।
अवैध कटान और खनन पर रोक लगाना प्राथमिकता है। एसओजी ने फर्नीचर की दुकान से शीशम से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक को सीज कर लकड़ी जब्त कर ली गई है।
- नवीन चंद्र पंत, उप प्रभागीय वनाधिकारी, तराई केंद्रीय