मंत्री-विधायकों के वेतन भत्तों में करीब दोगुना बढ़ोतरी करने वाली वीरभद्र सरकार ने प्रदेश के पार्ट टाइम वर्करों के मेहनताने में ढाई रुपये प्रति घंटा बढ़ोतरी की है।
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में मेयर के टिकट को लेकर भाजपा में गुटबाजी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के एक गुट ने मेयर रहे डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। उस गुट ने देहरादून पहुंचकर इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं को ज्ञापन सौंपा है। इधर जोगेंद्र ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है।
सूत्रों के अनुसार मेयर का टिकट दूसरी बार हासिल करने के लिए निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने दावा किया है।। इस मामले में पार्टी का दूसरा गुट टिकट हासिल करने के लिए सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को दूसरे गुट से जुड़े मुकेश भट्ट और भुप्पी पांडे ने देहरादून पहुंचकर निवर्तमान मेयर जोगेंद्र के खिलाफ दस्तावेज (आरटीआई से हासिल दस्तावेज) प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के बड़े नेताओं को सौंपा है। पत्र में जोगेंद्र सिंह रौतेला पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस बारे में पूछने पर निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला नेे चुनाव के दौरान यह विरोध साजिश प्रतीत हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने अनभिज्ञता जताई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई। उनका मोबाइल नंबर बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।