हल्द्वानी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल शनिवार को पौधों से नाता जोड़ेगा। हल्दूचौड़ में आईटीबीपी परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन, गो क्लीन गो ग्रीन और आईटीबीपी के संयुक्त अभियान में करीब 300 पौधे रोपे जाएंगे। इस अभियान में आईटीबीपी बायो फेंसिंग पर भी काम करेगा।
हल्दूचौड़ में आईटीबीपी में इस अभियान के तहत 50 नीम की पौध लगाने का भी फैसला किया गया है। आइटीबीपी के सीओ मुकेश यादव के मुताबिक लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी उठाएगा। अभियान के तहत 50 आम, 50 नीम और 200 करौंधे के पौधे रोपे जाएंगे। पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ ही लगातार कम हो रहे नीम को अपनाने का संदेश देने की कोशिश है। आईटीबीपी के मुताबिक करौंधे का पौधा मजबूत होता है और इसका उपयोग बायो फेंसिंग के रूप में किया जा सकता है। आईटीबीपी के मुताबिक पिछले साल भी परिसर में 130 पौधे रोपे गए थे।
50 नीम के पौधे भी लगाएगा आईटीबीपी
अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन गो ग्रीन से मिलाया हाथ