फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल संस्थान ने पेयजल आपूर्ति ठप वाले इलाके में देर से पानी पहुंचाया तो होगी आफत। प्रभावित इलाके में तीन घंटे में टैंक नहीं पहुंचने पर जेई के खिलाफ रेड एंट्री होगी। वह बृहस्पतिवार को जल संस्थान अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

जल संस्थान में शिकायतों को सही ढंग से नोट नहीं करने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय नाराज हो गए। उन्होंने जल संस्थान के हेल्प लाइन नंबर पर फोन किया। सख्ती से निर्देश दिये कि नंबर पर कॉल आते ही फोन पर तैनात कर्मी बताएगा कि वह जल संस्थान की हेल्पलाइन से बोल रहा है। वह शिकायत को लिखित करेगा और संबंधित एई व जेई को देगा। बाद में एई व जेई से इस शिकायत पर हुई कार्रवाई के बारे में भी नोट करेगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के बाद जब कर्मी जाएगा तो शिकायतों की संख्या, कितनों का निस्तारण, कितनी संबंधित को बताने से रह गई आदि का भी ब्योरा देंगे। वहीं शिकायतों का सही ढंग से नहीं लेने पर अधिकारियों की भी क्लास लगाई। नलकूूप फुंकने से प्रभावित इलाकों में तीन घंटे में टैंकर नहीं पहुंचने पर संबंधित जेई को रेड एंट्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 टैंकरों को शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए लगाया गया है।

जेई प्रमोद पांडे को लगाई फटकार
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय का कहना है कि जब उन्होंने जेई प्रमोद पांडे से शिकायत के बारे में पूछा तो जेई ने 150 शिकायतें मिलने और समाधान की बात कही। उन्होंने शिकायतों का रिकार्ड दिखाने को कहा तो वह सकपका गया। बाद में कहा कि फोन पर शिकायतें आई थी तो उन्होंने फोन रिकार्ड मांगा इसे वह नहीं दिखा सका। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट सख्त नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन


कमिश्नर ने किया फोन तो खुली शिकायतों की पोल
हल्द्वानी। जल संस्थान महकमा जनता की शिकायतों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। इसकी पोल तब खुली जब खुद कमिश्नर ने मोर्चा संभाला। हुआ यह कि कमिश्नर राजीव रौतेला ने जल संस्थान की हेल्प लाइन पर फोन किया और शिकायत दर्ज करने को कहा। फोन उठाने वाले ने कहा कि शिकायत नोट करने वाले चले गए हैं थोड़ी देर बाद करना। तब पोल खुली कि जल संस्थान ने हेल्प लाइन को कैसा मजाक बना कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें