फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार करोड़ की लागत से खुलेंगी 2200 डिजिटल मंडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के संकल्प के साथ केंद्र सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी दिशा में बहुत जल्द देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में 2200 नई डिजिटल मंडियां खोली जाएंगी। इसके लिए बाकायदा दो हजार करोड़ का बजट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज रविवार को विभागीय टीम के साथ भीमताल स्थित मत्स्य विभाग के डीसीएफआर (शीतजल मत्स्यकीय अनुसंधान निदेशालय) का निरीक्षण करने पहुंची थीं। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मंडियों के डिजिटल होने से पहाड़ के दूरदराज के किसान भी अपनी फसल गांव की हाट बाजारों में बेचकर वाजिब दाम हासिल कर सकेंगे।

ग्रामीण किसानों की समस्या को देखते हुए 2200 गावों में डिजिटल आनलाइन मंडी खोली जा रही हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार भी काम कर रही है। राज्य मंत्री ने डीसीएफआर में पाली जा रही मछलियों की जानकारी ली। निदेशक डॉ. देवाजीत शर्मा ने बताया मत्स्य विभाग महाशीर मछलियों के जरिये किसानों को रोजगार से जोड़ रहा है। इस दौरान राज्यमंत्री कृष्णा राज ने डीसीएफआर में अफसरों की बैठक में नैनीताल जिले के हर ब्लॉक में 20 केंद्र बनाकर किसानों और आम जन को मत्स्य पालने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें