फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पर गिरी टहनी, साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

कमलुवागांजा 220केवी उपकेंद्र के पीछे शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लाइन पर टहनी गिरने के कारण आधे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति साढ़े चार घंटे तक गुल रही।
कमलुवागांजा 220केवी उपकेंद्र के पीछे से जा रही 33केवी की लाइन निकलती है। गुरमेज सिंह ने कमलुवागांजा मेहता में गेहूं की फसल उगाई थी। जिसका रकबा लगभग 60 बीघा है। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे शार्ट सर्किट के कारण गुरमेज सिंह की गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। सिंह ने बताया कि साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। उपनिरीक्षक संजय जोशी ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि इस कारण कमलुवागांजा, लामाचौड़, मुखानी, ब्लाक, कठघरिया, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, फतेहपुर आदि क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें