फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 खिलाड़ी रुद्रपुर में देंगे ट्रायल

विज्ञापन
Sports
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य में खेल छात्रावासों के लिए ट्रायल चल रहे हैं। नैनीताल जिले के खिलाड़ियों के लिए हुए ट्रायल में 39 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी रुद्रपुर में 15-16 मई को होने जा रहे राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए हर जिले में ट्रायल कराए जा रहे हैं। नैनीताल जिले का ट्रायल 14 से 16 अप्रैल को हल्द्वानी स्टेडियम में हुआ। स्टेडियम में 200 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। मंगलवार को इनका रिजल्ट घोषित किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि बैडमिंटन में एक बालिका, छह बालक, बाक्सिंग में छह बालक, छह बालिका, वालीबाल में पांच बालक, एथलेटिक्स में दो बालिका, तीन बालक और फुटबाल में आठ बालक और तीन बालिका, क्रिकेट में पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये सभी रुद्रपुर में 15-16 मई को होने जा रहे राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें