भीमताल (नैनीताल)। अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग 50 हजार रुपये मदद देय हैं। इसके लिए 309 आवेदन पत्र मिले हैं लेकिन इस मद में शासन ने जिले के लिए दो किस्तों में 92 लाख की राशि स्वीकृत की है। इससे वर्ष 2017-18 में स्वीकृत 184 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।
पहली किस्त में अक्तूबर में मिले 30.50 लाख रुपये में से शादीशुदा 61 लाभार्थियों के परिजनों के खाते में ऑनलाइन रुपये डाले जा चुके हैं। शेष 123 लाभार्थियों के लिए शासन से 15 मार्च को 61.50 लाख रुपये विभाग को मिले हैं। विभाग मार्च तक इस राशि को शेष लाभार्थियों को बांटने की तैयारी कर रहा है। इस योजना का लाभ फरवरी 18 तक शादी करने वाली लड़कियों को ही मिल पाएगा जबकि 125 लोगों को और इंतजार करना होगा।
पहली किस्त के 61 लाभार्थियों को बांटे जा चुके 30.50 लाख रुपये
निर्धन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी का अनुदान
- सरकार ने दो किस्तों में 92 लाख की राशि जारी की है। इसमें 61 लाभार्थियों के परिजनों को राशि का लाभ मिल चुका है। शेष 123 लोगों को मार्च तक लाभ मिलने की उम्मीद है।
- आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नैनीताल।