फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन को भेजे कुमाऊं की 23 पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल के लिए कुमाऊं वासी आज भी परंपरागत नौलों, धारों पर निर्भर हैं। लोगों का अधिकांश समय पेयजल की व्यवस्था में बीत जाता है। कुमाऊं मंडल में पेयजल किल्लत से निपटने के लिए लाई गई केंद्र पोषित 11 पेयजल योजनाएं पिछले पांच-छह वर्षों से निर्माणाधीन हैं। अब प्रदेश सरकार ने नई योजनाओं के प्रस्ताव मांगे हैं, जिसपर जलनिगम ने कुमाऊं मंडल की 23 पेयजल योजनाओं के लिए 137.47 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे हैं। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर मंडल में नई पेयजल योजनाओं का निर्माण शुरू हो सकेगा। जलनिगम के मुख्य अभियंता राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि उम्मीद जताई जा रही है कि इन योजनाओं को जल्दी स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

जलनिगम द्वारा शासन को भेजी गए पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव (धनराशि करोड़ रुपये में)
नैनाताल जिले की तल्ली बमौरी 2.82, हाथीखाल 1.62, हरिनगर जंगलिया गांव 1.14, कुकना 1.18 पांडे गांव .99, रामनगर की मझेड़ा 7.72, व्यापी पंपिंग 7.82. बरगल कफल्टा 9.54, धारी 7.82, खेनी पंपिंग 2, चापड़ पंपिंग 2, अल्मोड़ा की रानीखेत-द्वाराहाट पंपिंग 2.9, रानीखेत-कोसी-भुजान 5.7, बागेश्वर की जेठाई पंपिंग 18, भिकियासैंण-तिमली-चकरौटी ग्राम समूह 13, भवानी देवी 13, देघाट बाजार 6.24, कपकोट पंपिंग 3.50, सोमेश्वर 3, पिथौरागढ़ की जिप्ती 2, छाना 1.40, गुरुंगघाटी 16.88, गर्खा पंपिंग 14.02 करोड़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें